SSC MTS Exam Raipur 2025: फरवरी में अलग-अलग तिथियों पर होंगे एग्जाम, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो बने नोडल अधिकारी

SSC MTS Exam Raipur 2025: रायपुर में SSC MTS स्टाफ परीक्षा 2025 का आयोजन फरवरी में अलग-अलग तिथियों पर होगा। परीक्षा केंद्र PIEET मुरा रायपुर में तय किया गया है। डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

FGDFHD

SSC MTS Exam Raipur 2025: रायपुर में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2025 का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। यह परीक्षा भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

फरवरी में कई चरणों में होगी परीक्षा

SSC MTS स्टाफ परीक्षा 2025 का आयोजन 4 से 6 फरवरी, 9 से 12 फरवरी और 16 से 19 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इन सभी तिथियों में परीक्षा प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक विभिन्न सत्रों में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें: Bhilai Medical Negligence: भिलाई में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत व्यक्ति का मेडिकल सर्टिफिकेट जारी, अस्पताल प्रभारी पर उठे सवाल

रायपुर में निर्धारित किया गया परीक्षा केंद्र

आयोग द्वारा रायपुर शहर में परीक्षा केंद्र के रूप में प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्टेट हाईवे-7, विधानसभा रोड, मुरा, रायपुर (छत्तीसगढ़ 493225) को निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: खैरागढ़ में कुलसचिव सौमित्र तिवारी का तबादला; इंदिरा सिंह कला विश्वविद्यालय से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर भेजे गए

डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो नोडल अधिकारी नियुक्त

परीक्षा के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए उपेन्द्र किण्डो, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं, समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को मिलेगा स्टार्टअप हब का दर्जा: नई स्टार्टअप नीति से बदलेगा छत्तीसगढ़ का कारोबारी नक्शा, 100 करोड़ का कैपिटल फंड बनेगा

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: छत्तीसगढ़ का psycho बॉयफ्रेंड, पहले गर्लफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, फिर ली खुद की जान





यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article