/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/raipur-division-trains-route-change-2026-02-24-13-35-30.jpg)
Raipur Division Trains Route change: उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए 26 फरवरी को ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग के तहत तकनीकी कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए कुछ गाड़ियों को परिवर्तित रूट से संचालित किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य भारतीय रेलवे द्वारा रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इन ट्रेनों का बदला रूट
25 फरवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चुनार-प्रयागराज-फाफामऊ-जंघई-जौनपुर मार्ग से चलाया जाएगा।
इसी तरह 25 फरवरी 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को प्रयागराज के बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, सुलतानपुर और अयोध्या होते हुए संचालित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रेलवे का कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग लागू होने से ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और आधुनिक तकनीक से युक्त होगा।
ये भी पढ़े: लो प्रेशर का असर: छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम रहेगा अस्थिर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us