/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/11111-2026-01-17-22-27-08.webp)
DEO OFFICE FIRE: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी घटना सामने या रही है जहां DEO कार्यालय के स्टोर रूम में अचानक आग लगने से कई जरूरी फाइलें और दस्तावेज नष्ट हो गए। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
धुएं की लपटें देख कर्मचारियों ने दी सूचना
कार्यालय परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई महत्वपूर्ण विभागीय दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जले हुए दस्तावेजों में स्कूलों से संबंधित रिकॉर्ड, पत्राचार, पुरानी फाइलें और अन्य जरूरी कागजात शामिल बताए जा रहे हैं। इससे विभागीय कामकाज पर अस्थायी रूप से असर पड़ सकता है।
आगजनी की कराई जाएगी जांच
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और किन-किन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। मामले से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us