/bansal-news/media/media_files/2026/02/08/wrerwrwerwerwer-2026-02-08-23-17-47.jpg)
PM Shri School Controversy: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पीएम श्री स्कूल में महिला प्रिंसिपल की दोबारा पदस्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
स्कूल के पूरे शिक्षकीय स्टाफ ने प्रिंसिपल के व्यवहार और कार्यशैली से नाराज होकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को लिखित शिकायत सौंपते हुए उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की है। शिकायत के बाद अब स्कूल की महिला शिक्षिकाओं के फिल्मी गानों पर बनाए गए रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।
निलंबित प्रिंसिपल की दोबारा पोस्टिंग का विरोध
स्कूल स्टाफ का कहना है कि कुछ महीने पहले पीएम श्री स्कूल की प्रिंसिपल रहीं वंदना पांडेय को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। बाद में बहाली के बाद उन्हें नियमों के विपरीत उसी स्कूल में दोबारा प्रिंसिपल बनाकर पदस्थ कर दिया गया, जिसका स्कूल के महिला और पुरुष स्टाफ खुलकर विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में 5 फरवरी को स्कूल के शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और डीईओ को ज्ञापन सौंपा था।
शिकायत के बाद सामने आए रील वीडियो
शिकायत के बाद स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहला वीडियो गणतंत्र दिवस के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ शिक्षिकाएं फिल्मी गाने “दामाद जी अंगना में पधारे” पर रील बनाती नजर आ रही हैं।
बताया गया कि स्कूल की एक शिक्षिका ने हाल ही में लव मैरिज की थी और अपने पति को स्कूल लेकर आई थीं। इसी दौरान स्टाफ ने यह रील बनाई थी।
यह भी पढ़ें: अयोध्या की सरयू नदी में SSI का शव: 3 दिन पहले बस्ती से लापता हुए थे अजय कुमार गौड़, सुसाइड या हत्या ?
बसंत पंचमी की रील भी वायरल
दूसरा वीडियो बसंत पंचमी का है। इस दिन स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद कुछ शिक्षिकाओं ने आपसी मनोरंजन के तौर पर फैशन परेड जैसी गतिविधि की, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टीचरों का आरोप-प्रिंसिपल करा रही हैं वीडियो वायरल
स्कूल के शिक्षकों का आरोप है कि शिकायत के बाद प्रिंसिपल जानबूझकर इन वीडियो को वायरल करवा रही हैं, ताकि शिक्षकों की छवि खराब की जा सके।
टीचरों का कहना है कि ये वीडियो स्कूल समय के बाद खाली समय में बनाए गए थे और इसका पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे 28 शिक्षक और 40 से ज्यादा छात्र
पीएम श्री स्कूल में पदस्थ 28 शिक्षक और 40 से अधिक छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि निलंबन के बाद की गई पदस्थापना को रद्द नहीं किया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 8 February: अमेरिका का दावा - गलवान हिंसा के बाद चीन ने किया गुप्त परमाणु परीक्षण
टीचर बोले-नियमों के खिलाफ पोस्टिंग
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक रघुनाथ साहू ने बताया कि वंदना पांडेय को शिक्षा सचिव द्वारा लापरवाही के कारण सस्पेंड किया गया था, लेकिन बहाली के बाद उसी स्कूल में दोबारा प्रिंसिपल बनाना नियमों के खिलाफ है।
डीईओ बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई
गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने कहा कि स्टाफ और छात्रों की ओर से प्रिंसिपल के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:रायपुर में शोएब ढेबर पर स्कूल संचालक से मारपीट: धमकी और कार टक्कर का आरोप, वीडियो वायरल, FIR दर्ज।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us