Advertisment

आप होली पर जंगल सफारी घूमने जा रहे... तो जान लें यह: रायपुर का नंदनवन तीन दिनों के लिए रहेगा बंद

 होली की छुट्टियों में यदि आप नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सफारी प्रबंधन ने 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को टूरिस्ट के  लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।

author-image
BP Shrivastava
Raipur Nandanvan Jungle Safari

Raipur Nandanvan Jungle Safari:  होली की छुट्टियों में यदि आप नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सफारी प्रबंधन ने होली त्योहार और सालाना मेंटेनेंस कार्य को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को टूरिस्ट के  लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।

Advertisment

जंगल सफारी में 3 दिन एंट्री नहीं

 जंगल सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अनुमति मांगी गई थी, जिस पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ अरुण कुमार पांडे ने अनुमति प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार, तीन दिनों तक किसी भी पर्यटक को सफारी परिसर में एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

Raipur Nandanvan Jungle Safari
नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी।

सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर फैसला

सफारी प्रबंधन ने बताया कि होली के दौरान जंगल सफारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़भाड़ और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। इससे शासकीय सीमाएं और सफारी क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा, हर साल इस अवधि में वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य करने की आवश्यकता होती है। इसलिए, 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।

सफारी प्रबंधन कीपर्यटकों से अपील

सफारी प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि सफारी के तीन दिन बंद रहने को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा का प्लान बनाएं। 
होली की छुट्टियों के दौरान सफारी भ्रमण का कार्यक्रम तय ना करें और वैकल्पिक तिथियों का चयन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद सफारी पूर्व निर्धारित समय पर फिर से पर्यटकों के लिए ओपन रहेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या: किराए की गाड़ी से एक्सीडेंट, पत्नी का चल रहा था अफेयर

Raipur Nandanvan Jungle Safari
Advertisment
चैनल से जुड़ें