Advertisment

महासमुंद के जंगल में मिला नाबालिग का शव: 15 दिन से था लापता, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था फिर नहीं लौटा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक नाबालिग का शव मिला है। उसकी पहचान बलौदाबाजार कसडोल जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा (17) के रूप में हुई है। 

author-image
BP Shrivastava
Mahasamund News

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाके में एक नाबालिग का शव मिला है। उसकी पहचान बलौदाबाजार कसडोल जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा (17) के रूप में हुई है। 

Advertisment

बताते हैं उद्रेश 15 दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बसना के जमनीडीह गांव गया था और तभी से लापता था। पुलिस ने हत्या सहित कई एंगल से जांच शुरू कर दी है।

गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद से था लापता

पुलिस के मुताबिक, उद्रेश वर्मा 29 जनवरी को अपने गांव के युवकों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बात कही। और फिर उद्रेश रात करीब 11 बजे जमनीडीह गांव पहुंचा और दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को कॉल कर उससे मिला। बताते हैं इसके बाद से वह लापता हो गया।

पुलिस का डॉग स्क्वॉड भी नहीं कर सका था खोज

30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर पुलिस चौकी में उद्रेश के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद, उद्रेश का दोस्त से लिया गया मोबाइल गांव के पास पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली, लेकिन डॉग लड़की के घर के आसपास जाकर भी कोई सुराग नहीं दे पाया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस तकनीकी सहायता और तलाशी अभियान में जुटी रही।

Advertisment

गर्लफ्रेंड के गांव से पास मिला नाबालिग का शव

पुलिस को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर सबूत इकट्ठा किए। नाबालिग के शव के कुछ हिस्से जानवरों ने खा लिए थे। हालांकि उद्रेश के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। शव डीकंपोज होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  देश के पहले ‘यू-ट्यूबर गांव’ तुलसी की चमक फीकी: छत्तीसगढ के हमर फ्लिक्स स्टूडियो पर लटका ताला, कंटेंट क्रिएटरों ने शहरों की तरफ किया रुख

गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उद्रेश और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। दोनों एक-दूसरे से फोन पर भी बात करते थे। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि बलौदाबाजार के लापता नाबालिग उद्रेश का शव जंगल से मिला है। मौत के कारणों की जान की जा रही है। उद्रेश की हत्या की गई या मौत का कोई और कारण है। जंगल में किसी तरह के संघर्ष या निशान नहीं मिला है। शव खराब हालत में होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  बस्तर के हाट बाजारों में 500 का नकली नोट: सामान्य लेन-देन में समझ नहीं आ रहा नकली नोट, बैंक मशीन कर रही रिजेक्ट, पुलिस बोली-जांच कर रहे

mahasamund news
Advertisment
चैनल से जुड़ें