Advertisment

CG News: धमतरी में रतनजोत बीज खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, सात की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

CG News children ill: धमतरी के बोरझरा गांव में रतनजोत के बीज खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सात बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।

author-image
Shantanu Singh
Bansal Breaking News

CG News children ill: छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां, रतनजोत बीज खाने से बच्चे बीमार 12 से अधिक बच्चे हुए बीमार और 7 बच्चों की हालत गंभीर है फिलहाल बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया है. बता दें, मामला भखारा थाने के बोरझरा ग्राम का है।  

Advertisment

दरअसल, घटना उस समय हुई जब गांव में मड़ाई कार्यक्रम चल रहा था और बच्चे खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खा बैठे। इसके बाद बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत शुरू हो गई। सात बच्चों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

6 children illness death Case police CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें