/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/dhamtari-crpf-car-accident-2026-02-14-10-08-27.jpg)
Dhamtari CRPF Car Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन जवान CRPF (Central Reserve Police Force) के बताए जा रहे हैं, जबकि मृतकों में एक कार ड्राइवर है। बताते हैं कि कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी थी और फंस गई थी।
Dhamtari : CRPF जवानों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 3 घायल, 201 कोबरा बटालियन के थे जवान#CRPF#Dharmatri#CarAccident#ArmyTragedy#Jawan#CobraBattalion#BreakingNewspic.twitter.com/1MoRNHeWLa
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 14, 2026
हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान झारखंड निवासी हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि शव और घायल कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। जिन्हें कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक सभी जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी क्षेत्र में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने की अस्पताल ले जाते समय सांसें धम गईं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/dhamtari-crpf-car-accident-2026-02-14-12-02-28.jpg)
बताया जा रहा है कि मृतक जवान 201 कोबरा बटालियन से संबंधित थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us