Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर में सुबह धुंध का असर बरकरार, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, अगले 5 दिन शुष्क रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Update: पिछले 24 घंटों में देखा गया रायपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

author-image
Shantanu Singh
DSADSA

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त हल्की धुंध और हेज का असर देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ के मौसम में फिलहाल स्थिरता

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत से जुड़ा सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम सिस्टम सक्रिय जरूर है, लेकिन इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के तापमान पर फिलहाल सीमित रहने वाला है 

रायपुर में सुबह धुंध, दिन में धूप

राजधानी Raipur के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 4 फरवरी को सुबह के समय हेज यानी हल्की धुंध छाई रह सकती है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धुंध छंट जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है।

रायपुर का तापमान कैसा रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। यानी दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम गुलाबी ठंड का दौर जारी रहेगा। तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर या नीचे जाने के संकेत नहीं हैं 

Advertisment

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी और ठंड कहां

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हालिया रिपोर्ट में रायपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब भी ज्यादा है, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान ऊपर बना हुआ है 

अगले 5 दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने साफ किया है कि 4 फरवरी से लेकर अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश या बादलों की किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 2 से 8 फरवरी तक सभी दिनों के लिए ‘ड्राई वेदर’ का पूर्वानुमान जारी किया गया है

बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं

हालांकि पहले कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ताजा बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। वातावरण में नमी कम रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी महसूस हो सकती है।

Advertisment

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह के समय धुंध को देखते हुए वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। वहीं बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। दिन में धूप तेज रहने के कारण पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करते रहें।

Raipur weather forecast today raipur weather news Raipur weather alert Raipur Weather Forecast Raipur weather report IMD Raipur Weather Alert raipur weather aaj ka mausam today Chhattisgarh Weather Update chhattisgarh weather update today chhattisgarh weather updates chhattisgarh weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें