Advertisment

CG Weather Update 13 Febuary 2026: धीरे-धीरे बढ़ रही है गर्मी, रायपुर में तापमान 32.8°C पार, सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर

CG Weather Update 13 Febuary 2026: छत्तीसगढ़ में 13 फरवरी को मौसम रहेगा शुष्क। अगले 7 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं। रायपुर में अधिकतम 33°C, न्यूनतम 18°C, धुंध की संभावना।

author-image
Shantanu Singh
WEATHER UPDATES

CG Weather Update 13 Febuary 2026: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर-नीचे रह सकता है, लेकिन किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं।

Advertisment

CG WEAHTER UPDATE 13 FEB 2026

प्रदेश में मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क

13 फरवरी सहित आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। सात दिवसीय पूर्वानुमान में 12 से 18 फरवरी तक ‘ड्राय’ स्थिति दर्ज की गई है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसका मतलब है कि प्रदेश में बारिश या किसी गंभीर मौसम प्रणाली की संभावना फिलहाल नहीं है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में संपत्ति पंजीकरण दरों में बदलाव: बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़, बिलाईगढ़ में 13 फरवरी से नई दरें लागू

रायपुर में धुंध के आसार

रायपुर शहर के लिए जारी 24 घंटे के पूर्वानुमान में धुंध रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  अगले 48 और 72 घंटों में भी इसी तरह के तापमान और धुंध की स्थिति बने रहने के संकेत दिए गए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: JNMC मेडिकल कॉलेज रायपुर: डॉ. आशीष सिन्हा पर नई शिकायत, सरेंडर तारीख विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें

कहां कितना रहा तापमान

मौसम सारांश के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे जिलों में भी अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि इनका सीधा प्रभाव छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा। इस कारण प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर और शुष्क बना रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: India Vs Namibia: T20 वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, नामीबिया को एकतरफा मैच में 93 रन से हराया, हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच

लोगों के लिए सलाह

सुबह के समय धुंध की स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे साफ है कि 13 फरवरी को प्रदेश में सामान्य मौसम बना रहेगा।

Screenshot 2026-02-13 001146

Screenshot 2026-02-13 001218

यह भी पढ़ें: Lucknow Car Accident: लखनऊ में कार ने 6 लोगों को रौंदा, 6 साल के बच्चे की गई जान, 5 घायल, लड़की को कार से उतारकर नाबालिग आरोपी फरार

Advertisment

CG weather update cg weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें