/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/weather-updates-2026-02-10-23-22-58.jpg)
CG Weather Update 11 Febuary 2026: छत्तीसगढ़में 11 फरवरी 2026 को मौसम शुष्क बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
बारिश की कोई चेतावनी नहीं
IMD के अनुसार 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। सभी जिलों के लिए मौसम शुष्क (Dry) रहने का अनुमान है और किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
रायपुर में धुंध का असर
राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15–16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
प्रदेश के प्रमुख तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया आंकड़ों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ठंड का हल्का असर बरकरार
हालांकि दिन के तापमान में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवाओं के चलते फिलहाल तापमान स्थिर रहने की स्थिति बनी हुई है।
किसानों और आम लोगों के लिए राहत
मौसम के स्थिर रहने से किसानों को खेतों में कामकाज में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, बारिश न होने से दैनिक जनजीवन भी सामान्य रहने की संभावना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us