/bansal-news/media/media_files/2026/01/22/haah-2026-01-22-07-56-47.png)
Weather Update 22 January 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर ठंडा रुख दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
प्रदेश में रहेगा शुष्क मौसम
22 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।
तापमान का हाल
बीते 24 घंटों में दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C रहा। इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
रायपुर में धुंध के आसार
राजधानी रायपुर में 22 जनवरी को सुबह के समय हल्की धुंध (Haze) छाई रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 14°C रहने का अनुमान है।
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर बह रही उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम (120 नॉट की रफ्तार से) के कारण उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ रही है।
अगले कुछ दिनों का रुझान
22 से 27 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं होगी। ठंड के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us