Advertisment

रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू: IPS संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर, कई रेंज और जिलों में IPS अफसरों के तबादले

राजधानी रायपुर में शुक्रवार से पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत 21 थानों की कमान आईजी रैंक के अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला संभालेंगे।

author-image
Harsh Verma
sanjeev shukla.jpg

Raipur Police Commissionerate System: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था ने एक नए दौर में प्रवेश कर लिया है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के साथ ही राज्य सरकार ने कई अहम प्रशासनिक फैसलों पर मुहर लगाई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और निर्णय प्रक्रिया को तेज करना बताया जा रहा है।

Advertisment

राज्य शासन ने 2004 बैच के वरिष्ठ संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे। उनके पास लंबे समय का प्रशासनिक और मैदानी अनुभव है, जिसे देखते हुए उन्हें राजधानी जैसे संवेदनशील शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रेंज स्तर पर भी बड़े बदलाव

b258a91d-baf2-47f6-8081-f520d85a8535_1690888126256
IPS अधिकारी रामगोपाल गर्ग

इसी आदेश के तहत 2007 बैच के IPS अधिकारी रामगोपाल गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है। वहीं अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून-व्यवस्था देख रहे बालाजी राव सोमावर को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है।

Advertisment

रायपुर कमिश्नरी को मिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

कमिश्नरी सिस्टम के तहत रायपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की भी नियुक्ति की गई है। 2009 बैच के IPS अधिकारी अमित तुकाराम कांबले को कांकेर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। यह पद राजधानी की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

जिलों में एसएसपी और एसपी स्तर पर तबादले

राज्य सरकार ने कई जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए हैं। लाल उमेद सिंह को रायपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर पदस्थ किया गया है। वहीं शशि मोहन सिंह को जशपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांग पटेल को रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार, मीडिया मामलों पर देंगे सलाह

Advertisment

रायपुर कमिश्नरी में DCP की नियुक्ति

कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की भी तैनाती की गई है। उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), और मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय बनाया गया है। इसके अलावा विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और राजनाला स्मृतिक को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण और अन्य पदस्थापनाएं

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण बनाया गया है। वहीं 2022 बैच की IPS अधिकारी इंदु अग्रवाल को नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक से पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।

राज्यपाल के नाम से जारी हुआ आदेश

यह संपूर्ण आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। शासन का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव से राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पुलिस व्यवस्था अधिक सशक्त, जवाबदेह और प्रभावी होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: CGMSC घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई: डायसिस इंडिया के मार्केटिंग हेड गिरफ्तार, हमर लैब योजना में करोड़ों के घोटाले की परतें खुलीं

देखिये आदेश की कॉपी-

Raipur Police Commissionerate System
Advertisment
चैनल से जुड़ें