/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/chhattisgarh-inter-district-senior-cricket-2026-02-24-18-46-52.jpg)
Chhattisgarh Inter District Senior Cricket: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट मल्टी डे टूर्नामेंट में रायपुर-भिलाई, बिलासुर- रायपुर ब्लू और प्लेट कंबाइंड- जांजगीर चांपा के बीच मुकाबले चौथे और अंतिम दिन ड्राॅ पर समाप्त हुए। इन मैचों में रायपुर, रायपुर ब्लू और प्लेट कंबाइंड टीम ने पहली पारी में बढ़त लेकर ज्यादा अंक हासिल किए।
रायपुर के किवनूर ने जमाई डबल सेंचुरी
रायपुर- बिलासपुर मुकाबला कांकेर में खेला गया। रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। किवनूर सिंह छाबड़ा की डबल सेंचुरी (210) की बदौलत रायपुर ने पहली पारी में 179 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 509 रन बनाए। इस स्कोर में अनुराग साहू (71), अनुज तिवारी (56) और ऋषि शर्मा (54) ने फिफ्टी जमाई। वहीं भिलाई के हर्ष शर्मा और नमन ध्रुव केा 2-2 सफलताएं मिलीं।
भिलाई अंक बांटने में सफल, संजीत देसाई की सेंचुरी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanjeet-desai-2026-02-24-18-59-41.jpg)
जबाव भिलाई ने पहली पारी में 120 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। जिसमें संजीत देसाई ने 110 रन और हर्ष शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। बावजूद इसके भिलाई को फॉलोआन खेलना पड़ा।
मैच के चौथे और अंतिम दिन भिलाई ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए। मुकाबला बिना किसी निर्णय के समाप्त हुआ। रायपुर ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की।
बिलासपुर-रायपुर ब्लू मैच में बने 4 शतक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/abhishek-2026-02-24-18-57-53.jpg)
बिलासपुर-रायपुर ब्लू मुकाबला भिलाई में सेक्टर 10 ग्राउंड पर खेला गया। यह मैच भी ड्राॅ रहा। इस मैच में सन्नी पांडे (114), सानिध्य हुरकत (190), शाश्वत शारदा (123) और अभिषेक सोहगौरा (101*) ने शानदार सेंचुरी जमाई। बिलासपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 122.2 ओवर में 10 विकेट पर 342 रन बनाए। इसमे सन्नी पांडे ने 114 रन ओर इम्तियाज खान ने 55 रन बनाए। रायपुर ब्लू के उत्कर्ष तिवारी ने चार और अमितेष पांडे ने 3 विकेट लिए।
रायपुर ब्लू ने पहली पारी में ली बढ़त
जबाव में रायपुर ब्लू ने पहली पारी में 95.3 ओवर में 10 विकेट पर 371 रन बनाए। इसमें सानिध्य हुरकत ने 190 रन और शाश्वत शारदा ने 123 रन बनाए। बिलासपुर की ओर से मोहित राउत और ओम वैष्णप लने 4-4 विकेट झटके।
उत्कर्ष तिवारी ने झटके 7 विकेट
मैच के चौथे और अंतिम दिन बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी में 84.2 ओवर में नौ विकेट पर 315 रन बनाए। बिलासपुर के लिए अभिषेक सोहगौरा ने नाबाद 101 रन और अभिजीत ने 74 रन बनाए। रायपुर ब्लू की ओर से उत्कर्ष ने तीन विकेट लेकर मैच में कुल 7 विकेट लेने में सफलता हासिल की।
राजनांदगांव में प्लेट कंबाइंड-जांजगीर चांपा मैच ड्रा
राजनांदगांव में प्लेट कंबाइंड और जांजगीर चांपा के बीच मुकाबला भी ड्राॅ रहा। प्लेट कंबाइंड ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर ज्यादा अंक हासिल किए। प्लेट कंबाइंड ने पहली पारी में 225 रन और दूसरी पारी में 275 रन बनाए। जबाव में जांगगीर चांपा टीम ने पहली पारी में 191 रन तथा दूसरी पारी में 201 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या हैं बड़े दिलदार, तलाक के बाद भी बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा को गिफ्ट की करोड़ों की कार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us