Advertisment

छत्तीसगढ़ नव्या मलिक केस: विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- भूपेश सरकार में 7 बार विदेश गई, तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

छत्तीसगढ़ में ड्रग सप्लायर के तौर पर चर्चित आरोपी नव्या मलिक के मामले में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ विष्णुदेव साय सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

author-image
BP Shrivastava
Navya Malik Drug Case Update

Navya Malik Drug Case Update: छत्तीसगढ़ में ड्रग सप्लायर के तौर पर चर्चित आरोपी नव्या मलिक के मामले में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, नव्या मलिक हो या कोई अन्य व्यक्ति, जो भी नशे के कारोबार में शामिल है, उसके खिलाफ विष्णुदेव साय सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में नव्या मलिक की गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भी जाना पड़ा।

Advertisment

 पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों नव्या मलिक के सरकारी कनेक्शन पर सवाल किया था। जिसका आज गृहमंत्री शर्मा ने जवाब दिया। 

नव्या कांग्रेस सरकार में 7 बार विदेश क्यों गई ?

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि नव्या मलिक कांग्रेस शासनकाल में 7 बार विदेश यात्रा पर गई थी। उन्होंने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार से पूछा कि वह विदेश क्यों और किस काम से गई थी? उस समय उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? 

नशे के खिलाफ सरकार का सख्त अभियान 

गृहमंत्री शर्मा ने कहा, वर्तमान बीजेपी सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और आगे भी नशे के हर नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। 

Advertisment

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बघेल ने पूछा था-नव्या मलिक का नाम मिसिंग क्यों ?

आइए अब जानते हैं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ड्रग क्वीन नव्या मलिक मामले में क्या और कहां सरकार से सवाल किया जिस पर अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कई दिनों पर जबाव दिया है।

कई दिनों पहले बघेल ने सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा से पिछले 12 महीनों में पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की लिस्ट मांगी थी। जवाब में ड्रग के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामले से जुड़े आरोपियों के नाम मंत्री शर्मा ने बताए थे।

Advertisment

 इन तस्करों में रायपुर के सबसे चर्चित ड्रग्स केस से जुड़ी नव्या मलिक का नाम मिसिंग रहा। इस एंगल को बघेल पकड़ लिया। उन्होंने पूछा- इसमें नव्या मलिक का प्रकरण शामिल क्यों नहीं है? इसका विदेश से क्या कनेक्शन है? कितनी बार विदेश गई और किनके साथ गई? इसका एक साथ उत्तर दे दीजिए। 
उस वक्त सवालों का जवाब गृहमंत्री नहीं आ पाया था। हालांकि विजय शर्मा ने कहा था, मैं उससे जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध करा दूंगा। 

नव्या मलिक कौन ?

Navya Malik

रायपुर में करीब 6 महीने पहले ड्रग्स सिंडिकेट की गिरफ्तारी के बाद नव्या मलिक का सुर्खियों में आया था। सिंडिकेट में नव्या के पार्टनर और उसके सबसे खास अयान परवेज को पुलिस ने दबोचा था। इसके नव्या के बारे में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई थी। 
मुंबई में रहने वाली नव्या मलिक अब तक इंटीरियर डिजाइनर थी। बताते हैं वह घरों को खूबसूरत बनाते-बनाते ही ड्रग्स नेटवर्क के जुड़े लोगों के संपर्क में आ गई थी। ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा अयान परवेज रायपुर के मोतीनगर इलाके का रहने वाला है। तब खुलासा हुआ था कि नव्या-परवेज पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

हाई प्रोफाइल पार्टियों में नव्या खुद ही पहुंचती थी। कुछ महीनों में ही वह अपने लोगों के बीच में नव्या मलिक सिंडिकेट की डार्लिंग के नाम से मशहूर हो गई थी। परवेज की गिरफ्तारी पर उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले थे। पुलिस ने बताया था कि परवेज के फोन में नव्या के भी वीडियो मिले थे।

Advertisment

नव्या ने खुद पुलिस को बताया था कि रायपुर के शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के साथ भी उसका संपर्क है। शोएब के घर में इंटीरियर का काम नव्या ने ही किया था। इस दौरान नव्या कई बार विदेश दौरे पर भी गई। नव्या ने कबूल किया था कि वह तुर्की, दुबई, सिंगापुर, मालदीव और थाईलैंड जैसे देशों में की यात्रा कर चुकी है।

नव्या और उसके सिंडिकेट के लोग हनीट्रैप से भी जुड़े थे। रायपुर में कई अफसरों को इन लोगों ने हुस्न के जाल में फंसाया था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है

Navya Malik Drug Case Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें