Advertisment

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला, बस्तर को मिला नया कलेक्टर

CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। 2017 बैच के आकाश छिकारा बस्तर के नए कलेक्टर बने। 2009 बैच की किरण कौशल को समग्र शिक्षा आयुक्त और अवनीश शरण को RDA का CEO अतिरिक्त प्रभार मिला।

author-image
Shantanu Singh
saa

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Advertisment

आकाश छिकारा बने बस्तर के नए कलेक्टर

2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे राज्य प्रशासन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। बस्तर जैसे संवेदनशील और अहम जिले की कमान अब उनके हाथों में होगी।

किरण कौशल को समग्र शिक्षा की जिम्मेदारी

2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शिक्षा से जुड़े दोनों महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अब उनके पास रहेगी।

अवनीश कुमार शरण को RDA का अतिरिक्त दायित्व

2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। राजधानी रायपुर के शहरी विकास से जुड़े अहम फैसलों की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

Advertisment

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

इन सभी तबादलों और नई पदस्थापनाओं के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

saaa

Urban Development CG Administrative Reshuffle General Administration Department CG
Advertisment
चैनल से जुड़ें