Advertisment

अग्निवीर भर्ती में छत्तीसगढ़ियों के लिए सुनहरा मौका: रजिस्ट्रेशन शुरू, जुलाई-अगस्त में होगी CEE परीक्षा, मिलेंगे 1300 पद

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के हजारों युवा इस भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। सूत्र बताते हैं इस बार राज्य को 1100 से 1300 पद मिल सकते हैं।

author-image
BP Shrivastava
Chhattisgarh Agniveer Bharti

Chhattisgarh Agniveer Bharti: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के हजारों युवा इस भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। सूत्र बताते हैं इस बार राज्य को 1100 से 1300 पद मिल सकते हैं।

Advertisment

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 1 अप्रैल

कैंडिडेट्स भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।

CEE परीक्षा की तारीख घोषित

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में किया जाएगा। CEE क्वालिफाई करने के बाद कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा।

छत्तीसगढ़ से लगातार बढ़ रहा रजिस्ट्रेशन

पिछले तीन साल में राज्य के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं की संख्या हजारों के में पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

 पिछले वर्षों के रजिस्ट्रेशन और पद आवंटन-

  • 2023-24: 14,153 पंजीयन - 895 पद

  • 2024-25: 19,355 पंजीयन - 731 पद

  • 2025-26: कुल 28,547 पंजीयन

  • 2026-27: अनुमानित 1100-1300 पद मिलने की संभावना

इन आंकड़ों से जाहिर है कि भारतीय सेना में अवसर बढ़ने के साथ युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

अब अग्निवीर भर्ती और भी खास

इस बार पंजीकरण संख्या बढ़ने के अनुमान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में युवा तैयारी में भी पहले से अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। सेना की ओर से भी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: बिलासपुर हाईकोर्ट में वकीलों की नियुक्ति: ये 36 सीनियर वकील हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से पैरवी करेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Agniveer Bharti
Advertisment
चैनल से जुड़ें