Advertisment

छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांसफर: 16 एडिशनल एसपी के तबादले, नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर मुख्यालय तक बदली जिम्मेदारियां

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 एडिशनल एसपी और समकक्ष अधिकारियों का तबादला किया है। यह नियुक्तियां विभागीय पदोन्नति-छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं।

author-image
Harsh Verma
CG Police Transfer

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एक अहम प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने 16 एडिशनल एसपी और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों को विभागीय पदोन्नति-छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर मंजूरी दी गई है। 

Advertisment

इस तबादला सूची में छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण जिले और इकाइयां शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में जिम्मेदारी दी गई है, तो कुछ को नक्सल प्रभावित सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंटा जैसे इलाकों में तैनात किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इन पदस्थापनाओं में अनुभव और क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

तबादला सूची में कौन-कौन शामिल

जारी आदेश के अनुसार, मनोज कुमार ध्रुव को उप परिवहन आयुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुष्पेंद्र नायक को एडिशनल एसपी एमसीबी बनाया गया है, जबकि मनोज तिर्की को एडिशनल एसपी कोंटा (सुकमा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रितेश चौधरी को 14वीं वाहिनी बालोद में उप सेनानी बनाया गया है। जितेंद्र कुमार को एएसपी ऑपरेशन दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है, जो नक्सल मोर्चे के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Advertisment

महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इस सूची में महिला अधिकारियों को भी अहम पदों पर तैनाती मिली है। अंजलि नाग को एएसपी डीआईजी कार्यालय कांकेर, निधि नाग को एएसपी विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर और रश्मित कौर को एडिशनल एसपी IUCAW बिलासपुर बनाया गया है।

ऑपरेशन और विशेष शाखा में नई तैनाती

कर्ण कुमार उके को एएसपी ऑपरेशन गरियाबंद, कपिल चंद्रा को एडिशनल एसपी जिला कोंडागांव और अविनाश कुमार मिश्रा को एएसपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ईश्वर प्रसाद को एडिशनल एसपी विशेष शाखा सरगुजा और योगेश कुमार साहू को एडिशनल एसपी कांकेर नियुक्त किया गया है।

मयंक तिवारी को 13वीं वाहिनी कोरबा में उप सेनानी, सारिका वैद्य को आठवीं वाहिनी राजनांदगांव में उप सेनानी और अनिल कुमार विश्वकर्मा को छठवीं वाहिनी रायगढ़ में उप सेनानी बनाया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:  सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर ‘गजरु’ का अनावरण: जिले की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, तीन स्तरों पर होंगी प्रतियोगिताएं

देखें आदेश की कॉपी-

Chhattisgarh Police Transfer
Advertisment
चैनल से जुड़ें