Advertisment

CG NEWS: कपिल देव ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान Kapil Dev ने नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। बैठक में राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देने पर चर्चा हुई।

author-image
Shantanu Singh
Chattisgarh (CG) CM and Kapil Dev Meeting

Chattisgarh (CG) CM and Kapil Dev Meeting: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Kapil Dev ने बुधवार को नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisment

मुख्यमंत्री साय ने कपिल देव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए उन्हें राजकीय गमछा पहनाया और बेल मेटल से निर्मित कलाकृति के साथ “पुण्यभूमि छत्तीसगढ़” कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Advertisment

यह भी पढ़ें: दीपक को इग्नोर, 'मोहम्मद' को बुलावा! राहुल गांधी के दोहरे रवैये पर CM धामी का करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ की प्रगति की कपिल देव ने की सराहना

पूर्व कप्तान कपिल देव ने राज्य में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा और विकास के बेहतर वातावरण में छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उत्कृष्ट अवसर मिल सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सही मार्गदर्शन और सुविधाओं के साथ यहां के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: समोसा खाते हुए बोले अखिलेश, एक कचौड़ी, एक समोसा, ढोंगी जी पर नहीं भरोसा

Advertisment

युवाओं के लिए नई दिशा

राज्य सरकार का मानना है कि खेल क्षेत्र में निवेश से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खेल गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह मुलाकात राज्य में खेल विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और खेल क्षेत्र में नई संभावनाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: किसानों की आय बढ़ाने का 'शिवराज फॉर्मूला'! वाराणसी से दिया देश के किसानों को संदेश

Advertisment

यह भी पढ़ें: क्या MP में खत्म हुआ बारिश का दौर? अगले 5 दिन ऐसा रहने वाला है मौसम, इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

Kapil Dev
Advertisment
चैनल से जुड़ें