CG: बड़ी खबर, 27 फरवरी से होने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा टली, इस दिन जारी होगा नया टाइम टेबल

(रिपोर्ट: शिखर देवांगन, रायपुर) रायपुर में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 27 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा अब नए टाइम टेबल के अनुसार होगी। बंसल न्यूज में खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया।

breaking news

Chattisgarh (CG) class 9th and 11th exams postponed: रायपुर में कक्षा 9वीं और 11वीं की निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। अब जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

पुराने कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होनी थीं। हालांकि छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लेते हुए परीक्षा स्थगित कर दी है।

बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने 23 फरवरी को परीक्षा आयोजन से संबंधित आदेश जारी किया था। इसके बाद बंसल न्यूज ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें: CG Crime News Update: बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आकर ड्यूटी पर जा रहे दो आरक्षकों की मौत

छात्रों को मिली राहत

परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अभिभावकों ने भी निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों पर दबाव कम होगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कपिल देव ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

बंसल न्यूज को दी गई जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा एग्जाम । छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और पढ़ाई जारी रखें। यह फैसला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article