CGPSC Prelims 2026: CGPSC परीक्षा 22 फरवरी को, रायपुर में 48 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा की निगरानी

CGPSC Prelims 2026: CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में होगी। गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय से होगा और उड़नदस्ता दल निगरानी रखेगा।

CGPSC Prelims 2026

CGPSC Prelims 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

गोपनीय सामग्री का वितरण तय समय पर

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे एवं दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

नियुक्त परिवहन अधिकारी एवं उड़नदस्ता अधिकारी निर्धारित समय पर जिला कोषालय पहुंचकर सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व संबंधित केंद्राध्यक्ष को अनिवार्य रूप से सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 16 February: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक मामले में केंद्र से वास्तविक ट्रांसक्रिप्ट मांगी

उड़नदस्ता दल रखेगा कड़ी निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल द्वारा सतत निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court: शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - लड़का-लड़की एक-दूसरे के लिए अजनबी, आंख मूंदकर भरोसा न करें

कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 में स्थापित कंट्रोल रूम को देना अनिवार्य होगा। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 0771-2426212 जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: JEE Mains result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट ऐसे करें चेक, एनटीए की वेबसाइट पर जारी हुआ परिणाम

परीक्षा के बाद सीलबंद सामग्री जमा होगी

परीक्षा समाप्ति के बाद सभी केंद्रों से गोपनीय सामग्री के सीलबंद पार्सल क्रमांक 1 से 5 तक केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में जिला कोषालय के डबल लॉक कक्ष में जमा कराए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें: जेईई मेन सेशन 1 2026 रिजल्ट घोषित: एमपी में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने किया टॉप, देश में 12 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, इनमें एक भी प्रदेश से नहीं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article