Advertisment

छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के संकेत: अगले 3 दिनों तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जबकि रायपुर में धुंध और शुष्क मौसम बना रहेगा।

author-image
Shashank Kumar
CG Weather Update (1)

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ हुई है, लेकिन अब मौसम को लेकर थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान (CG Cold Wave) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में दोबारा गिरावट आने की संभावना जताई गई है। यानी फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन यह ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकेगी।

Advertisment

सरगुजा और दुर्ग संभाग में चली शीत लहर

CG Minimum Temperature
CG Minimum Temperature

बीते 24 घंटों के दौरान सरगुजा और दुर्ग संभाग के एक-दो इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिला। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर किया। पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, जगदलपुर सबसे गर्म

प्रदेश में तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जिससे यह इलाका प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया, जहां दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा।

प्रदेश में मौसम शुष्क, बारिश की संभावना नहीं

CG Maximum Temperature
CG Maximum Temperature

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम नहीं है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा को लेकर किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे साफ है कि ठंड के साथ मौसम साफ बना रहेगा।

Advertisment

रायपुर में धुंध का असर

राजधानी रायपुर में 1 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में हल्की धूप राहत दे सकती है, जबकि रात और सुबह ठंड बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: नए साल से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस विभाग में 16 डीएसपी बने एएसपी, डीपीसी के बाद प्रमोशन सूची जारी

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान (°C में)

शहर / स्टेशन

अधिकतम तापमान

सामान्य से अंतर

न्यूनतम तापमान

सामान्य से अंतर

माना एयरपोर्ट

29.4

+1.7

9.7

-3.0

बिलासपुर

28.4

+1.3

10.2

-2.4

पेंड्रारोड

27.8

+3.0

7.4

-2.8

अंबिकापुर

25.7

+3.3

4.2

-4.0

जगदलपुर

29.6

+1.5

9.5

-1.2

दुर्ग

29.5

8.4

-5.1

Advertisment

आगे कैसा रहेगा मौसम का रुख

मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिन बाद तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में सुबह-शाम की ठंड को हल्के में न लें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 6 IAS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा: शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव, 5 IAS को संयुक्त सचिव पद, देखें लिस्ट..

CG weather update CG Cold Wave
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें