Advertisment

CG Weather Update 10 Febuary 2026: पूरे प्रदेश में हल्की ठंड बरकरार, तापमान बढ़ने के है आसार

CG Weather Update 10 Febuary 2026: IMD रायपुर के अनुसार 10 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी जारी है जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा 

author-image
Shantanu Singh
weather news zss

CG Weather Update 10 Febuary 2026: छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड बरकरार है, याने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र के मुताबिक 10 फरवरी 2026 को भी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Advertisment

राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रहने की संभावना है 

न्यूनतम तापमान में हो रही है बढ़ोतरी

IMD के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की प्रक्रिया जारी है। अगले तीन दिनों तक यह बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर बना रहेगा 

प्रमुख जिलों का तापमान हाल

मौसम रिपोर्ट के अनुसार राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और पेंड्रा रोड समेत अन्य जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है 

Advertisment

रायपुर शहर का मौसम पूर्वानुमान

10 फरवरी को रायपुर शहर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति भी बन सकती है 


जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्व भारत के ऊपर सक्रिय सब ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखा जा रहा है। करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 नॉट की रफ्तार से बह रही जेट स्ट्रीम के कारण मौसम में स्थिरता बनी हुई है 

cg weather update news cg weather update in hindi CG weather update CG news CG weather update cg weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें