Advertisment

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती: स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन, लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) सहित 5000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू करने जा रही है।

author-image
Harsh Verma
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा।

Advertisment

भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) को अधिकृत किया है। विभाग द्वारा भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र व्यापम को सौंप दिए गए हैं।

लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

इन पदों पर चयन व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से प्रदेश भर के स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जा सकेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की संभावना है।

Advertisment

अलग-अलग योग्यता वालों को मिलेगा अवसर

इस भर्ती में व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher), सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (Assistant Teacher Science Laboratory) जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं। इससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता संबंधी जानकारी विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

डीएड अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

ज्ञात हो कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बीएड (Bachelor of Education - B.Ed) अर्हताधारियों के स्थान पर डीएड (Diploma in Education - D.Ed) अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

Advertisment

इस निर्णय से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि इस भर्ती प्रक्रिया से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें