कोई भी स्टूडेंट नहीं होगा फेल: 16 मार्च से 5वीं, 17 मार्च से 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा, प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी होंगे शामिल

CG 5th-8th Class Centralised Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में किसी भी बच्चे को फैल नहीं किया जाएगा, 16 मार्च से 5वीं, 17 मार्च से 8वीं की परीक्षा, प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी होंगे शामिल। 

CG 5th-8th class centralised exam

CG 5th-8th Class Centralised Exam: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। जिसमें इस साल किसी भी बच्चे को फेल नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है।

जिसके साथ मुख्य परीक्षा में फेल होने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा। और उसमें भी पास नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

16-17 मार्च से होंगी परीक्षा

इस साल के टाइम टेबल के मुताबिक 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा में सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ छत्तीसगढ़ बोर्ड सेकेंडरी ऑफ एजुकेशन से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल भी शामिल होंगे।

RTI के बाद से लगी थी रोक 

दरअसल, RTI लागू होने के बाद से ही कक्षा 1 से 8 तक परीक्षों पर रोक थी। पर कई राज्यों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने RTI में ढील दी। और 5वीं-8वीं की परीक्षा लेने की अनुमति राज्यों को दी। जिसके बाद राज्य शासन ने पिछले साल से परीक्षा फिर शुरू की है।

यह भी पढ़ें: T20 विश्व कप का सुपर संडे: IND vs PAK महामुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष रुद्राभिषेक और हवन-पूजन, खिलाड़ियों की फोटो रख भारत की जीत के लिए प्रार्थना

बोर्ड परीक्षा जैसा मानदेय

बता दें, इन परीक्षा की फीस बोर्ड  परीक्षा जैसे ही तय की गई हैं। जैसे 5वीं परीक्षा फीस ₹55 प्रति छात्र वहीं 8वीं परीक्षा फीस ₹60 प्रति छात्र जिसको की जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा।

फीस के साथ-साथ 5वीं की कॉपी चेकिंग के लिए  ₹2 प्रति उत्तरपुस्तिका साथ ही 8वीं के लिए ₹3 प्रति उत्तरपुस्तिका जिसके साथ मुख्य मूल्यांकनकर्ता को ₹100 प्रतिदिन और केन्द्राध्यक्ष को ₹150 प्रतिदिन का मानदेय तय किया गया है। इसके साथ उत्तरपुस्तिकाओं को भी 3 माह तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Ind vs Pak मुकाबले पर Shivraj Singh Chouhan ने कही बड़ी बात

पिछले साल 15% प्राइवेट स्कूल ही हुए थे शामिल

बता दें की पिछले साल अचानक निर्णय और समय पर अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी जिसकी वजह से प्राइवेट स्कूल संचालकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

तब कोर्ट ने परीक्षा में शामिल होने का फैसला स्कूलों पर छोड़ दिया था। जिसके बाद सिर्फ 15% प्राइवेट स्कूलों के छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। मगर इस बार सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 15 February: BLA का दावा 17 पाकिस्तानी सैनिक हिरासत में, 10 रिहा

परीक्षा का उद्देश्य असफल घोषित करना नहीं

जारी गाइडलाइन के मुताबिक, मूल्यांकन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को सीलबंद करके पैकेट में विकासखंड स्तर पर 3 महीने तक सुरक्षित रखना होगा। बता दें, इसकी जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की होगी।

मूल्यांकन केंद्र संकुल विद्यालयों में बनाए जाएंगे। साथ ही शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन करना है, न कि उन्हें असफल घोषित करना। 

यह भी पढ़ें: भोपाल की फर्नीचर फैक्टरी में भीषण आग: 20 फीट से अधिक ऊपर तक लपटें, ISBT के पास हुआ हादसा, कारण अभी स्पष्ट नहीं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article