CG Rajya Sabha Election 2026: फूलोदेवी नेताम फिर जाएंगी राज्यसभा, महंत के घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

CG Rajya Sabha Election 2026: बंसल न्यूज की खबर सही साबित हुई। कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को राज्यसभा के लिए रिपीट किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

CG Rajya Sabha Election 2026

CG Rajya Sabha Congress Candidate

छत्तीसगढ़ की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बंसल न्यूज की खबर पर अब मुहर लगती दिखाई दे रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर राज्यसभा के लिए रिपीट किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। नाम लगभग तय होने के बाद फूलोदेवी नेताम विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के निवास पहुंचीं, जहां उन्होंने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

महंत के घर पहुंचीं फूलोदेवी नेताम

बताया जा रहा है कि राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में दोबारा मौका मिलने की खबर के बाद फूलोदेवी नेताम सीधे चरण दास महंत के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने महंत से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात को राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का मौसम: एमपी में दूसरे दिन भी तपा धार, यहां का तापमान 35.9°C, भोपाल समेत छह रीजन में पारा सामान्य से ज्यादा

कांग्रेस ने दोबारा जताया भरोसा

फूलोदेवी नेताम वर्तमान में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से उनके नाम को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसे अब लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Politics: महिला को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, फूलोदेवी नेताम होंगी राज्यसभा के लिए रिपीट

बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार

इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। लक्ष्मी वर्मा फिलहाल महिला आयोग की सदस्य हैं और संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में बाइक एक्सीडेंट में तीन मौत: भिड़ंत में दो बाइक के उड़े परखच्चे, दो अन्य गंभीर घायल, स्थिति नाजुक

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। दोनों प्रमुख दल अपने अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में फूलोदेवी नेताम का नाम दोबारा सामने आने से कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का मौसम: एमपी में दूसरे दिन भी तपा धार, यहां का तापमान 35.9°C, भोपाल समेत छह रीजन में पारा सामान्य से ज्यादा



यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article