रायपुर में सांसद खेल महोत्सव का समापन: सीएम साय ने खिलाड़ियों के लिए की बड़ी घोषणाएं, ओलंपिक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने करोड़

रायपुर में सांसद खेल महोत्सव ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व विकसित करते हैं।

Raipur Sansad Khel Mahotsav

Raipur Sansad Khel Mahotsav: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सांसद खेल महोत्सव ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह से जुड़े और वर्चुअल रूप से अपना संदेश दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ की और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अनोखी प्रेम कहानी को मिला अंजाम: परिवार के विरोध के बाद थाने में पहुंचा प्रेमी जोड़ा, पुलिस बनी बाराती और मंदिर में कराई शादी

चार महीने चला आयोजन, 36 स्थानों पर हुए मुकाबले

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह खेल महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने इस व्यापक और सफल आयोजन के लिए बृजमोहन अग्रवाल को विशेष रूप से बधाई दी।

खेल सिर्फ जीत नहीं, संस्कार भी सिखाते हैं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेलों में केवल पहला, दूसरा या तीसरा स्थान ही सब कुछ नहीं होता। खेल अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और निरंतर अभ्यास जैसे गुण विकसित करते हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया गया है। ओलंपिक में चयनित होने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है और जनवरी में यहां बड़े मैचों का आयोजन प्रस्तावित है।

85 हजार खिलाड़ियों की रिकॉर्ड भागीदारी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 29 अगस्त को हुई थी और यह रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 36 स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का अहम हिस्सा हैं। इस महोत्सव में 542 गांवों से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो अपने आप में एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना और देश-प्रदेश को नई खेल प्रतिभाएं देना है।

यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल के आरोपों पर पं. धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार: हिंदू एकता, अंधविश्वास, राष्ट्रवाद और संविधान पर दिया ये बयान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article