Advertisment

रायपुर रेलवे स्टेशन से 18 किलो गांजा जब्त: पुलिस ने यूपी के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, ऐसे पकड़ाए दोनों आरोपी

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर गुढ़ियारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Harsh Verma
Raipur Ganja Smuggling

Raipur Ganja Smuggling: रायपुर (Raipur) रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर शुक्रवार को सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद गुढ़ियारी थाना पुलिस (Gudiyari Police Station) की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

Advertisment

पुलिस की तलाशी में उनके पास से कुल 18 किलो गांजा (Ganja) बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, उन्हें पहले से इन तस्करों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम को रेलवे स्टेशन भेजा गया। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों युवकों को रोका गया और पूछताछ की गई।

तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

Advertisment

यूपी के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह (Raghvendra Singh) और झम्मन सिंह (Jhamman Singh) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस शहर या राज्य में सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisment

रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें