Advertisment

Raipur News: रायपुर में धान खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारी सस्पेंड, पानी डाल कर बढ़ा रहे थे धान का वजन! जांच में 10 हजार बोरा धान नमीयुक्त

author-image
Preeti Dwivedi
Raipur Dhan Kharidi Kendra

CG Raipur Dhan Kharidi Kkarmachari Suspended : रायपुर में धान पर पानी डालने के मामले में खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी के साथ उन पर लापरवाही को लेकर FIR भी दर्ज की गई है। आपको बता दें बीते दिन यहां धान खरीद केंद्र पर पानी की पाइप से धान के बोरों पर पानी डालने का वीडियो वायरल हुआ था।

Advertisment

ऐसा बताया जा रहा था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा था। इस मामले में जांच होने के बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग दोषी पाए गए। जिसमें इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। 

जांच में 10,500 बोरा धान मिला नमीग्रस्त

आपको बता दें वीडियो वायरल होने के बाद यहां 10 हजार 500 बोरियां नमी युक्त पाई गई। जिसके बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग सस्पेंड हुए हैं। लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई हुई है। 

ये चार कर्मचारी सस्पेंड 

विष्णु साहू (प्रभारी समिति प्रबंधक)
उमेश कुमार साहू (लिपिकीय सहायक)
इन्द्रमान निषाद (प्रोसेस सर्वर)
जितेन्द्र साहू (दैनिक वेतनभोगी)

Advertisment

यह  भी पढ़ें: Surajpur News: स्कूल से गायब होने पर प्रिंसिपल सस्पेंड, 5 टीचर्स को कारण बताओ नोटिस, सैलरी इंक्रीमेंट रोका, स्कूल के बाहर बच्चों का पढ़ाई करते वीडियो वायरल

CG Raipur DJ Guidelines raipur news
Advertisment
चैनल से जुड़ें