विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर, वंदे भारत पुराने शेड्यूल पर चलेगी: पोंगल को देखते हुए रेलवे का फैसला, अपग्रेडेशन का काम रोका

पोंगल त्योहार को देखते हुए रेलवे ने विशाखापट्टनम-रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने पुराने शेड्यूल के तहत संचालित करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 12 से 19 जनवरी तक निर्धारित समय सारणी अनुसार ही चलेंगी।

CG Railway News Update

CG Railway News Update: पोंगल त्योहार को देखते हुए रेलवे ने विशाखापट्टनम-रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने पुराने शेड्यूल के तहत संचालित करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 12 जनवरी से 19 जनवरी तक निर्धारित समय सारणी अनुसार ही चलेंगी।

अपग्रेडेशन काम के चलते किया था ट्रेनों को रद्द

जानकारी के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा- विजयनगरम सेक्शन में प्रस्तावित अपग्रेडेशन काम के चलते कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त-प्रारंभ करने का फैसला लिया गया था। हालांकि, अब पोंगल पर्व को देखते हुए एलएचएस (LHS) ब्लॉक को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  रायपुर में नाम को लेकर विवाद: डॉग के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखने पर भड़के हिंदू संगठन, DEO का पुतला फूंका

ये ट्रेनें चलेंगी नियमित समय पर

  • 58528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर दिनांक 12 व 19 जनवरी 2026 को निर्धारित समय सारणी अनुसार परिचालन।

  • 58527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर दिनांक 12 व 19 जनवरी 2026 को निर्धारित समय सारणी अनुसार परिचालन

  • 20829 दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 12 व 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए नियमित समय पर रवाना होगी

  • 20830 विशाखापत्तनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 12 व 19 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम से दुर्ग के लिए निर्धारित समय सारणी अनुसार परिचालन होगा।


रेलवे के इस निर्णय से पोंगल पर्व के दौरान सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें:  CG कैशलेस इलाज स्कीम: घायल के भर्ती होते ही कलेक्टर-SP को मिलेगा अलर्ट मैसेज, 1.5 लाख का मुफ्त इलाज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article