बर्खास्त NHM कर्मचारियों की सेवा बहाल: 25 संविदा कर्मियों को मिली राहत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बर्खास्त किए गए 25 संविदा कर्मचारियों की सेवा बहाल कर दी गई है। हड़ताल अवधि में की गई कार्रवाई को निरस्त किया गया है। आदेश के बाद कर्मचारियों में राहत और संतोष का माहौल है।

CG NHM Strike 2025 Update

CG NHM Strike 2025 Update

CG NHM Strike 2025 Update: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत बर्खास्त किए गए संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर NHM ने 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा बहाली (NHM Employees Service Restored) के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों में खुशी और संतोष का माहौल है।

हड़ताल के दौरान की गई कार्रवाई हुई निरस्त

Reinstatement of NHM employees
बातचीत के बाद छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की

आदेश के अनुसार, ये अधिकारी और कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था।

बाद में राज्य स्वास्थ्य समिति (कार्यकारिणी समिति) की बैठक और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पत्राचार के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि आंदोलन अवधि में की गई कार्रवाई को निरस्त किया जाए।

जिला स्तर पर होगी सेवा बहाली

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित 25 संविदा कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी और उनकी कार्य पर उपस्थिति मान्य होगी। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सेवा बहाली का यह आदेश मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया है। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों और उनके परिजनों में राहत और उत्साह देखा जा रहा है।

NHM कर्मचारियों ने जताया आभार

आदेश के बाद NHM कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और मिशन संचालक का आभार व्यक्त किया है। साथ ही 16,500 NHM कर्मचारियों द्वारा मिले सहयोग और समर्थन के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  कोरबा में TI जांच से पहले ही बहाल: जुआरियों को नहीं पकड़ने पर हुए थे सस्पेंड, SP की स्पेशल टीम की छापेमारी में पकड़ाए थे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article