CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस के तबादले, कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार के नए कलेक्टर, प्रसन्ना सहकारिता कमिश्नर

छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। आईएएस कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है वहीं सीआर प्रसन्ना को सहकारिता विभाग का आयुक्त और लीना कोसम को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का परीक्षण नियंत्रक बनाया गया है।

CG IAS Transfer List

CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार, 27 फरवरी को 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार आईएएस कुलदीप शर्मा को बलौदा बाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है, वहीं सीआर प्रसन्ना को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह लीना कोसम को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।

Chhattisgarh IAS Transfer

Chhattisgarh IAS Transfer

Chhattisgarh IAS Transfer

कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार के नए कलेक्टर

kuldeep Sharma

  • कुलदीप शर्मा: बलौदा बाजार के कलेक्टर बनाए गए

  • सी आर प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार

  • लीना कोसम, परीक्षण नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

  • सौमिल रंजन: उपसचिव, कृषि विभाग

  • सुमित अग्रवाल: आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग

  • आशीष टिकरिया: विशेष सहायक वित्त मंत्री

  • ऋषभ कुमार: उपसचिव वित्त विभाग

  •  तरुण कुमार: ओएसडी कलेक्टर कार्यालय कोरबा

डॉ. प्रसन्ना को कमिश्नर सहकारिता की भी जिम्मेदारी

2006 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना वर्तमान में सचिव सहकारिता विभाग और अतिरिक्त प्रभार सचिव राज्यपाल को आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन को बलौदाबाजार भाटापारा को कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
 आईएएस तीर्थराज अग्रवाल, विशेष सहायक, मंत्री- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी के साथ उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 आईएएस लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस सौमिल रंजन चौबे,  उप सचिव- कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर को इसी विभाग की फुल फ्लेश जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आईएएस सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं आईएएस संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर को को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशीष कुमार टिकरिहा, विशेष सहायक,  मंत्री- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है।
आईएएस ऋषभ कुमार पाराशर, उप सचिव- वित्त विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त यथावत उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

आईएएस तरूण कुमार किरण, राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया।

ये भी पढ़ें:  सुकमा में 3 लाख 23 हजार से ज्यादा का गबन: कामाराम पंचायत सचिव के खिलाफ FIR, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article