Advertisment

सुकमा में 3 लाख 23 हजार से ज्यादा का गबन: कामाराम पंचायत सचिव के खिलाफ FIR, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा

(रिपोर्ट-संजय नायक, सुकमा) छत्तीसगढ़ में सुकमा के जिला पंचायत सीईओ ने गबन के मामले में एक पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। CEO ने कामाराम पंचायत के सचिव मोहम्मद हाफिज खान के खिलाफ FIR कराई। जिसके बाद सचिव को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

author-image
BP Shrivastava
Sukma Panchayat Sachiv Arrest

 Sukma Panchayat Sachiv Arrest: छत्तीसगढ़ में सुकमा के जिला पंचायत सीईओ ने गबन के मामले में एक पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। CEO ने कामाराम पंचायत के सचिव मोहम्मद हाफिज खान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पंचायत सचिव को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। बताते हैं, यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत और जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

Advertisment

शुरुआती जांच के बाद सचिव पर कार्रवाई

शुरुआती जांच में सामने आया कि पंचायत सचिव द्वारा शासकीय राशि 3 लाख 23 हजार 760 रुपए के गबन का आरोप पाया गया। इसके बाद विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद जिला पंचायत CEO ने बड़ी कार्रवाई की।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस के तबादले, कुलदीप शर्मा बलौदा बाजार के नए कलेक्टर, प्रसन्ना सहकारिता कमिश्नर

Advertisment

सीईओ ने यह भी कहा

जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया है कि शासकीय राशि के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ AIIMS के अध्यक्ष डॉ. बीके जैन का निधन: पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी ने चित्रकूट में ली अंतिम सांस

Sukma Panchayat Sachiv Arrest
Advertisment
चैनल से जुड़ें