/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/cg-holiday-list-2026-2025-12-27-14-42-10.png)
CG Holiday List 2026
CG Govt Calendar Holiday List 2026: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए इस साल (वर्ष 2026) की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। राज्य सरकार के इस फैसले ने न्यू ईयर से पहले ही सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों के चेहरे पर अभी से मुस्कान ला दी है। दिलचस्प है कि इस बार के कैलेंडर (CG Holiday List 2026) में कर्मचारियों को कुल 107 छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसका मतलब अब 365 दिनों में लगभग एक-तिहाई दिन दफ्तरों और स्कूलों में ताले लटके रहेंगे।
आइए समझते हैं 107 दिनों के ब्रेक का पूरा गणित
आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में कर्मचारियों को कुल 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य छुट्टियां और 61 ऐच्छिक अवकाशों की सूची शामिल है। सार्वजनिक छुट्टियों में अनिवार्य छुट्टियां, सामान्य छुट्टियों में शनिवार-रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। वहीं, ऐच्छिक अवकाशों में कर्मचारी अपनी धार्मिक या सामाजिक आस्था के हिसाब से छुट्टियां ले सकते हैं।
जनवरी से दिसंबर तक त्योहारों की भरमार
इस साल अवकाश कैलेंडर (CG Govt Calendar 2026) के अनुसार, जनवरी से ही छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस जैसे राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व इसमें शामिल हैं। साथ ही, हरेली, तीजा और कर्मा जयंती जैसे स्थानीय त्योहारों को भी कैलेंडर में जगह दी गई है।
हालांकि छुट्टियों की संख्या काफी आकर्षक है, लेकिन कुछ प्रमुख त्योहार रविवार के दिन पड़ने से कर्मचारियों को अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा। सरकारी नियमों के अनुसार, रविवार को पड़ने वाले पर्व के बदले अलग से छुट्टी नहीं दी जाती। इस कारण महाशिवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर अतिरिक्त अवकाश नहीं मिल पाएगा।
समय पर कैलेंडर जारी होने से योजना बनाना आसान
यह अवकाश सूची राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है, जिससे यह सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी उपक्रमों पर लागू होगी। शिक्षक संगठनों और कर्मचारी संघों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि समय पर कैलेंडर जारी होने से परिवार, यात्रा और सामाजिक आयोजनों की योजना बनाना आसान होगा।
पूरी लिस्ट देखने के लिए खबर पढ़ें...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/CG-Govt.-Holiday-List-2026.webp)
चैनल से जुड़ें