छत्तीसगढ़ में कर्मचारी-अधिकारियों का आंदोलन: फेडरेशन का टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान शुरू, 29 से 31 दिसंबर तक करेंगे 'काम बंद–कलम बंद'

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी-अधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन का ऐलान किया है। नवा रायपुर में फेडरेशन का टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों को एकजुट किया जा रहा है।

CG Strike News

CG Strike News

CG Strike News:छत्तीसगढ़ में कर्मचारी-अधिकारियों के असंतोष ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन (Work stop pen down strike) का आह्वान किया है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए नवा रायपुर में फेडरेशन द्वारा सभी विभागों में टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।

CG Employees Strike News
CG Employees Strike News

कर्मचारियों से सीधा संवाद, एकजुटता पर जोर

फेडरेशन की जिला शाखा नवा रायपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस संपर्क अभियान के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद किया गया। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर आंदोलन की रणनीति, उद्देश्य और कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक कर्मचारियों को एकजुट रहकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

आंदोलन को लेकर कर्मचारियों में दिखा जोश

संपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने आंदोलन के प्रति अपनी सहमति जताई। सभी ने यह भरोसा दिलाया कि 29, 30 और 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को पूरी मजबूती से सफल बनाया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब और इंतजार संभव नहीं है और यह आंदोलन अधिकारों की लड़ाई है।

ये भी पढ़ें:  31 दिसंबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक: नए साल से पहले स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों को मिल सकती है नई सौगात

संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन

इस अभियान में विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। जय कुमार साहू ने कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन केवल मांगों का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और भविष्य से जुड़ा हुआ है। महिला प्रकोष्ठ, राजपत्रित संघ, लिपिक संघ, वाहन चालक संघ सहित कई संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने आंदोलन की व्यापकता को और मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: राजिम अब नगर पंचायत नहीं, नगर पालिका शहर, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

प्रशासन पर बढ़ता दबाव

तीन दिवसीय हड़ताल से शासकीय कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह आंदोलन न केवल कर्मचारियों के बीच एकता का प्रतीक बन रहा है, बल्कि शासन-प्रशासन पर भी दबाव बढ़ा रहा है कि वे कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लें और संवाद के जरिए समाधान निकालें।

ये भी पढ़ें:  हिड़मा के बाद मारा गया हार्ड कोर नक्सली गणेश उइके: ओडिशा के कंधमाल जंगलों में छिपा था 1 करोड़ का इनामी माओवादी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article