Advertisment

धमतरी के स्कूल में 35 बच्चों ने काटे अपने हाथ: ब्लेड, पिन और बबूल के कांटों से लगाया कट, घटना से गांव में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक स्थित दहदहा गांव के शासकीय माध्यमिक शाला में 6वीं से 8वीं कक्षा के 35 बच्चों ने ब्लेड, पिन और बबूल के कांटों से अपने हाथ काट लिए।

author-image
Harsh Verma
Dhamtari Students Hand Cutting Incident

Dhamtari Students Hand Cutting Incident: धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक अंतर्गत दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला (Government Middle School Dahadha) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6वीं से 8वीं कक्षा के करीब 35 बच्चों ने ब्लेड, पिन और बबूल के कांटों से अपने हाथ काट लिए।

Advertisment

18 फरवरी को जब स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के हाथों पर कटने के निशान देखे, तो तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान कई बच्चों के हाथों में गहरे निशान पाए गए, जो ब्लेड या पिन से बने हुए प्रतीत हो रहे थे।

खेल-खेल में दिया एक-दूसरे को टास्क

एक एक बच्चों के हाथ में 15-20 कट के निशान थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों ने खेल-खेल में एक-दूसरे को टास्क दिया था, जिसके बाद सभी ने ऐसा कदम उठाया। हालांकि घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच जारी है।

प्रशासन ने शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट किया है कि यह घटना नशा, अंधविश्वास या काला जादू जैसी किसी गतिविधि से जुड़ी नहीं है, बल्कि बच्चों द्वारा एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया गया।

Advertisment

शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल (District Education Officer Abhay Jaiswal) ने स्कूल के प्राचार्य और प्रधान पाठक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

घटना की जानकारी 13 फरवरी को सामने आई थी, जिसके बाद 16 फरवरी को जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। 18 फरवरी को डॉक्टरों की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की।

एसडीएम कर रहे जांच

घटना की जांच अनुविभागीय दंडाधिकारी (Sub Divisional Magistrate - SDM) द्वारा की जा रही है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा (Collector Avinash Mishra) ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

उन्होंने यह भी बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को किसने उकसाया या प्रेरित किया। यदि किसी की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों और अभिभावकों की हो रही काउंसलिंग

कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की यह घटना है।

वर्तमान में बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अभिभावकों ने भी स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के दौरान बच्चों के हाथों में स्पष्ट निशान नहीं मिलने का दावा किया है। मामले की गहन जांच जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें