Advertisment

बजट सत्र की अधिसूचना जारी: 23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा बजट सत्र, धर्मांतरण विरोधी विधेयक भी एजेंडे में

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलेगा। सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। पहले सप्ताह में बजट पेश होगा। होली के चलते 6 से 14 मार्च तक अवकाश रहेगा।

author-image
Shantanu Singh
sasddd

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 6 मार्च से 14 मार्च तक अवकाश रहेगा।

Advertisment

राज्यपाल की मंजूरी के बाद तय हुआ कार्यक्रम

बजट सत्र आहूत करने को लेकर राज्य सरकार ने राज्यपाल रमेन डेका से आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के माध्यम से प्रस्ताव राजभवन भेजा गया था। राज्यपाल के खैरागढ़ प्रवास से लौटने के बाद अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही थी, जिसे अब औपचारिक रूप दे दिया गया है।

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

विधानसभा सत्र की शुरुआत पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। इसके बाद अगले तीन दिनों तक अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। सत्र के पहले ही सप्ताह में राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी।

ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का तीसरा बजट

वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट 28 फरवरी या 1 मार्च को सदन में पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट प्रस्तुति के बाद होली अवकाश रहेगा।

Advertisment

अनुदान मांगों पर होगी विभागवार चर्चा

होली अवकाश के बाद 9 मार्च से 20 मार्च तक विधानसभा में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। सत्र के अंतिम दिन 20 मार्च को विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा और सत्र का सत्रावसान होगा।

धर्मांतरण विरोधी विधेयक भी एजेंडे में

सूत्रों के मुताबिक इस बजट सत्र में सरकार अपना महत्वाकांक्षी धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित कराने की तैयारी में है, जो पिछले दो सत्रों से लंबित है। बजट को अंतिम रूप देने के लिए 4 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक भी प्रस्तावित है।

CG Budget Session CG CM Vishnu Deo Sai CG Budget Vishnu Deo Sai cg assembly session
Advertisment
चैनल से जुड़ें