Advertisment

CG ACCIDENT: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, युवक की मौत, चार गंभीर घायल

रायपुर में डीपीएस स्कूल के पास रविवार रात धान से भरा ट्रक कार पर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, मामला जांच में है।

author-image
Shantanu Singh
CG Accident

CG ACCIDENT: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास धान से भरा एक बेकाबू ट्रक अचानक कार पर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisment

स्थानीय लोगों ने दिखाई संवेदनशीलता

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद शुरू कर दी। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात सुचारु कराया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भारी वाहनों के आसपास सतर्कता बरतें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Advertisment
CG Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें