/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/balodabazar-principal-rishwat-salary-divyang-professor-hindi-news-2026-02-25-17-54-59.jpg)
Balodabazar Principal Rishwat: बलौदाबाजार के भाटापारा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका के प्रिंसिपल आर.एन. बया को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। ACB की टीम ने कार्रवाई की। प्रिंसिपल आर.एन. बया ने दिव्यांग लेक्चरर से रुकी हुई सैलरी जारी करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
जब लालच में ईमान बिक जाता है तब क्या होता है... जब पेट मेहनत की कमाई से नहीं दूसरों के हक से भरता है तब क्या होता है... जब एक भ्रष्ट सरकारी मुलाजिम को किसी का डर नहीं होता है तब क्या होता है... तब होती है अंधी लूट, तब मारा जाता है हक.. तब होती है ऐसी रिश्वतखोरी...#Corruption… pic.twitter.com/uRYwd2SaWP
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 25, 2026
ACB से लेक्चरर के बेटे ने की शिकायत
मोपका के खेमेश्वर डांडे ने ABC से शिकायत की थी कि उसके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका में लेक्चरर के पद पर पदस्थ हैं। 2017-18 में दुर्घटना के वजह से दिव्यांग हो गये थे। दिव्यांगता के बाद भी वे स्कूल जाते थे, लेकिन प्रिंसिपल आर. एन. बया हर महीने सैलरी निकालने में आनाकानी करते थे और प्रताड़ित करते थे।
रायपुर: भाटापारा में ACB का ट्रैप, 15 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य गिरफ्तार#Raipur#Bhatapara#ACBAction#AntiCorruption#BriberyCase#ChhattisgarhNews#TrapOperation#BreakingNewspic.twitter.com/5lHmNFxJZT
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 25, 2026
सैलरी निकालने पर 10 हजार रुपये रिश्वत
लेक्चरर के बेटे ने ये भी बताया कि सैलरी के लिए निवेदन करने पर हर महीने 10 हजार रुपये की रिश्वत जबरदस्ती ली जाती थी। कई बार पैसा उन्होंने बैंक अकाउंट में भी लिया था।
6 महीने से रोक रखी थी सैलरी
लेक्चरर के बेटे ने बताया कि प्रिंसिपल ने 6 महीने पहले 10 हजार रुपये के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। पैसे नहीं देने पर 6 महीने की सैलरी रोक दी। सीनियर अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मैंने ACB से शिकायत की।
ये खबर भी पढ़ें: ACB की कार्रवाई: SI 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बच्चे की मौत का केस रफा-दफा करने के बदले मांगी गई थी रिश्वत, वीडियो वायरल
प्रिंसिपल को रंगे हाथों पकड़ा
शिकायतकर्ता का कहना है कि वो प्रिंसिपल को रिश्वत नहीं देना चाहता था और उन्हें रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। ACB ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाई गई। ACB ने प्लान बनाकर प्रिंसिपल आर. एन. बया को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us