/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/korba-revenge-killing-2026-02-14-18-29-08.jpg)
Balod Revenge Killing: छत्तीसगढ़ के बालोद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां जेल से छूटने के बाद कैदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने अंगनबाड़ी केंद्र के अंदर खुद भी फांसी लगा ली।
बता दें, मामला देवरी थन क्षेत्र का है, मौजूद जानकारी के हिसाब से, अंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम उगेश्वरी देवांगन (54) है। जबकि आरोपी का नाम लखन देवांगन (57) है। दोनों पिछले 15 साल से प्रेम संबंध में थे। उगेश्वरी ने लखन पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था।
आंगनबाड़ी केंद्र में ली जान
दरअसल, घटना 13 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। जब उगेश्वरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही थीं। उस समय कुछ बच्चे अंदर खाना खा रहे थे और बाकी बाहर खेल रहे थे।
आरोपी लखन केंद्र पहुंचा और सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और चाकू से उगेश्वरी के गले, सिर, सीने और चेहरे पर कई वार किए। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद खुदकुशी
चीख-पुकार सुनकर सहायिका ने ग्रामीणों को सूचना दी। जब तक लोग पहुंचे, आरोपी पंखे से लटक चुका था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उगेश्वरी खून से लथपथ पड़ी थीं और आरोपी का शव फंदे पर झूल रहा था।
रेप केस के बाद रंजिश
पुलिस के मुताबिक, उगेश्वरी ने हाल ही में लखन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 3 फरवरी को वह जमानत पर बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में बदले की भावना से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुराने संबंध और विवाद
जानकारी के अनुसार, उगेश्वरी के पति की 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद लखन से नजदीकियां बढ़ीं। उगेश्वरी का बेटा लखन के घर आने-जाने का विरोध करता था। 13 जनवरी को उगेश्वरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लखन की गिरफ्तारी हुई।
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी : पीएम मोदी ने 3,300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कुमार भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन
पुलिस कर रही जांच
देवरी थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और डर का माहौल है। आंगनबाड़ी केंद्र जैसे सुरक्षित स्थान पर हुई इस वारदात ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us