Advertisment

Durg Opium Farming Case: BJP नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती पर सियासत तेज, CM साय बोले जांच में जो भी दोषी होगा उस पर होगी कार्रवाई

Durg Opium Farming Case: दुर्ग के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में 14 लाख अफीम के पौधे मिलने के मामले में सियासत तेज हो गई है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

author-image
Shantanu Singh
Durg Opium Farming Case

Durg Opium Farming Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में अफीम की खेती मिलने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है।

Advertisment

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही अपराधों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में भी जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अगर जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

14 लाख से ज्यादा अफीम के पौधे जब्त

पुलिस जांच में सामने आया कि समोदा गांव स्थित फार्महाउस में करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे जब्त किए हैं। इन पौधों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 करोड़ 88 लाख रुपए बताई जा रही है।

Advertisment

इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार (58), विकास विश्नोई (27), मनीष ठाकुर और अचला राम जाट (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फार्महाउस में राजस्थान के मजदूर काम कर रहे थे। वहीं फार्महाउस की सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Margi Guru 2026: मिथुन में मार्गी हुए गुरु, बदलेगा मौसम, 20 मई को उच्च के होकर मचाएंगे धमाल, क्या होगा आप पर असर

कांग्रेस का सरकार पर हमला

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। रायपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisment

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक भाजपा नेता अपनी निजी जमीन पर अफीम की खेती कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है और यह पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को बर्बाद करने की साजिश है। कांग्रेस ने इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में मुख्य आरोपी का नाम पीछे रखने से लीपापोती की आशंका पैदा होती है।

Advertisment

भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला होली से ठीक पहले सामने आया है और इससे यह साफ होता है कि प्रदेश में सिर्फ नशे का व्यापार ही नहीं बल्कि अब अफीम की खेती भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 9 March: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमले का दावा

NDPS एक्ट के तहत चल रही जांच

पूरे मामले की जांच पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फार्महाउस में अफीम की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: नामीबियाई चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया: मादा ज्वाला तीसरी बार बनी मां, 4 साल पहले PM ने कूनो में छोड़ा थानामीबियाई चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया: मादा ज्वाला तीसरी बार बनी मां, 4 साल पहले PM ने कूनो में छोड़ा था

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। अगर जांच में किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल दुर्ग का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसकी जांच से कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP Awas Vikas Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में घऱ लेने का मौका, आवास विकास ने शुरू की नई स्कीम, इस डेट से पहले एप्लाई करें

Description (110 characters):
दुर्ग में भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती मिलने पर सियासत तेज, CM साय ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा।

opium
Advertisment
चैनल से जुड़ें