CG CRIME: बालोद में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी की हत्या कर गुमराह करता रहा पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(रिपोर्ट: किशोर कुमार, बलोद) बालोद के देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे मिली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर उसे हादसा दिखाने की कोशिश की थी। मामले में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

CG CRIME

CG CRIME: बालोद जिले के देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिसे शुरुआत में अज्ञात हत्या का मामला माना जा रहा था, उसमें मृतका के ही पति को आरोपी पाया गया है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG CRIME asdaf

यह भी पढ़ें: EPFO New Interest Rate: EPFO ने तय की नई ब्याज दरें, खाते पर मिलेगा इतना इंट्रेस्ट, जानें क्या हैं नए रेट

23 फरवरी को नदी किनारे मिला था शव

दरअसल 23 फरवरी को देवी नवागांव में तांदुला नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव संदिग्ध हालात में देखा। पहचान गांव की ही सावित्री निषाद के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात अधिक हो जाने के कारण शव को सुरक्षा में वहीं रखा गया और अगले दिन विस्तृत जांच शुरू की गई।

कोतवाली थाना पुलिस के साथ साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया था।

विशेष टीम ने संभाली जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी बोनीफास एक्का के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि मृतका सावित्री कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और बिना बताए मायके चली जाती थी, जिससे घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

crime

पति पर गया शक, कबूला जुर्म

जांच के दौरान मृतका के पति धर्मेंद्र निषाद पर शक गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा और गोलमोल जवाब देता रहा। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 3 March: भजनपुरा में तड़के फायरिंग, 2-3 अज्ञात लोगों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

गुस्से में की पत्नी की हत्या  

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन उसकी पत्नी ने घर का काम नहीं किया था और बच्चे बिना खाना खाए स्कूल चले गए थे। इसी बात को लेकर वह गुस्से में था। वह पत्नी को नदी किनारे ले गया और पुरानी साड़ी फाड़कर रस्सी बनाई तथा उसका गला घोंट दिया। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए उसने शव के गले में स्कार्फ लपेट दिया ताकि ऐसा लगे कि गिरने या फंसने से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: US-Israel Iran War LIVE Updates: बेत श्मेश पर मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने जारी की मृतकों की पहचान

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस तरह बालोद पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए महज कुछ दिनों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुरैना में होली पर मर्डर: पत्नी के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत, भाई बोला- पड़ोसी ने की हत्या, पुलिस सुसाइड समझ रही

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article