छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले: सरगुजा से सुकमा तक कई जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें आपके जिले में किसे मिली जिम्मेदारी?

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं

Chhattisgarh IAS Transfer

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अधिकारियों (IAS Officers) के तबादलों की सूची जारी की है। इस फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर (Collector) बदले गए हैं, इनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं। वहीं नगर निगम, जिला पंचायत और मंत्रालय स्तर पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरगुजा कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  रायपुर में FITJEE पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला: 1.27 लाख रुपये 6% ब्याज सहित लौटाने के आदेश

सरगुजा और कोरबा को मिले नए कलेक्टर

DF
IAS अजीत वसंत

सरकार के आदेश के अनुसार, अजित बसंत (Ajit Basant) को प्रमोशन करके सरगुजा जिले का नया कलेक्टर (Surguja Collector) नियुक्त किया गया है। कहा जा रहा है कि रामविचार नेताम की नाराजगी के बाद सरगुजा कलेक्टर हटाए गए हैं। वहीं कुणाल दुदावत (Kunal Dudawat) को कोरबा जिले का कलेक्टर (Korba Collector) बनाया गया है। 

दंतेवाड़ा से नारायणपुर तक बदलाव

देवेश कुमार ध्रुव (Devesh Kumar Dhruv) को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर (Dantewada Collector) नियुक्त किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दंतेवाड़ा में प्रशासनिक संतुलन और विकास कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी रहती है।

इसी तरह नम्रता जैन (Namrata Jain) को नारायणपुर की कलेक्टर (Narayanpur Collector) बनाया गया है। बताया जा रहा है कि केदार कश्यप की नाराजगी के बाद नारायणपुर कलेक्टर हटाई गई हैं। आपको बता दें कि नम्रता जैन दंतेवाड़ा की ही रहने वाली हैं। नारायणपुर भी आदिवासी और संवेदनशील जिला है।

FF
IAS नम्रता जैन

बेमेतरा और सुकमा में नई जिम्मेदारियां

प्रतिष्ठा ममगाई (Pratishtha Mamgai) को बेमेतरा जिले की कलेक्टर (Bemetara Collector) नियुक्त किया गया है। वहीं अमित कुमार (Amit Kumar) को सुकमा जिले का कलेक्टर (Sukma Collector) बनाया गया है। अमित कुमार पहले नगर निगम कमिश्नर बिलासपुर के पद पर थे।

FF
IAS अमित कुमार

नगर निगम और जिला पंचायत में बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रकाश कुमार सर्वे (Prakash Kumar Sarve) को बिलासपुर नगर निगम आयुक्त (Bilaspur Municipal Corporation Commissioner) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा गजेंद्र ठाकुर (Gajendra Thakur) को धमतरी जिला पंचायत के सीईओ (Dhamtari Zila Panchayat CEO) के रूप में पदस्थ किया गया है।

मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग में नई नियुक्तियां

राज्य सचिवालय स्तर पर भी बदलाव किया गया है। रोमा श्रीवास्तव (Roma Shrivastava) को मंत्रालय में उप सचिव (Deputy Secretary, Mantralaya) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं रणबीर शर्मा (Ranbir Sharma) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रबंध संचालक (Managing Director, National Health Mission) बनाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिहाज से यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आधी रात मचाया उत्पात: कई गाड़ियों को मारी टक्कर, Video Viral

देखिए आदेश की कॉपी...

publive-image
publive-image
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article