CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली से पहले किसनों की बल्ले-बल्ले, हो गया ऐलान...इस दिन आएगा बोनस का पैसा

(Chhattisgarh) CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली (Holi 2026) से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी करेगी।

new poster 1

CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली (Holi 2026) से पहले धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व में सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी करेगी। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी। 

जानकारी के लिए आपको बतादें कि, इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी।

खरीफ सीजन की तैयारी में मिलेगी मदद 

बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम कवर्धा विकासखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया जाएगा। जबकि बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली यह सहायता राशि त्योहार के मौके में किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगी। साथ ही उन्हें आगामी खरीफ सीजन की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

इस राशि से किसान खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे। होली से पहले बोनस राशि जारी होने से किसानों का त्यौहार अच्छा निकलेगा। 

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 27 February: पाकिस्तान का दावा - 130 से अधिक तालिबानी मारे गए, JNU के गिरफ्तार छात्रों की अदालत में पेशी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article