छत्तीसगढ़ में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी: सरगुजा में कड़ाके की सर्दी, रायपुर समेत कई जिलों में कोहरा, तापमान में और गिरावट के आसार

छत्तीसगढ़ में ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि रायपुर समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखा जा रहा है।

CG Cold Wave Alert

CG Cold Wave Alert

Chhattisgarh Cold Wave: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। उत्तर से लेकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अगले चार दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, बल्कि तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कांकेर में धर्मांतरण विवाद ने लिया हिंसक रूप: शव दफन को लेकर भड़की भीड़, चर्च और सरपंच के घर में तोड़फोड़, एडिशनल एसपी घायल

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

प्रदेश के सरगुजा संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यहां सुबह और रात के समय ठंड काफी तेज हो गई है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने सरगुजा क्षेत्र में आने वाले दिनों में भी शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है।

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड का असर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा है। बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया है। कोहरे की वजह से सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का असर

राजधानी रायपुर में भी शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ठंड को देखते हुए नगर निगम ने राहत के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। रायपुर के मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरतमंदों और खुले में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान का हाल

18 दिसंबर 2025 को सुबह 08:30 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा में 6.4 डिग्री, सूरजपुर में 6.9 डिग्री और कोरिया में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मध्य छत्तीसगढ़ की बात करें तो कोरबा में 9.4 डिग्री, बिलासपुर में 12 डिग्री, रायपुर में 11.8 डिग्री और दुर्ग में 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बालोद में 13.4 डिग्री, कांकेर में 14.3 डिग्री, राजनांदगांव में 10 डिग्री, बस्तर में 9.6 डिग्री, दंतेवाड़ा में 8.5 डिग्री और सुकमा में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि चार दिनों के बाद नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ BJP ने पलटा अपना फैसला: SC मोर्चा की जिलाध्यक्ष सावित्री जगत की नियुक्ति 9 घंटे में निरस्त, जानें पार्टी ने क्या बताई वजह?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article