CGPSC Exam 2025 का नोटिफिकेशन जारी: कुल 238 पदों पर भर्ती, 22 फरवरी 2026 को प्रीलिम्स, CMO के सबसे ज्यादा 29 पद, पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा

CGPSC Exam 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती होगी। प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Cgpsc

CGPSC Exam 2025: CGPSC यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (Chief Municipal Officer) के लिए रखे गए हैं।

इस बार CMO के लिए कुल 29 पोस्ट हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा (State Police Service) में 28 पद और डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के लिए 14 पदों की भर्ती होगी।

पिछले साल कुल 246 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। हालांकि इस बार संख्या में मामूली कमी आई है, लेकिन कई अहम विभागों में महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bhilai BLO Attack: भिलाई नगर में SIR के दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा, शराब के नशे में युवक ने बीएलओ पर ईंट से हमला कर दी जानलेवा चोट

22 फरवरी 2026 को होगा CGPSC प्रीलिम्स

नोटिफिकेशन के अनुसार, CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी—

पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। डाक, मेल या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

screenshot-2025-11-26-121430_1764139394

पुराना पैटर्न ही रहेगा लागू

जैसा कि पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव होगा, लेकिन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सिलेबस और परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा।

परीक्षा में पहले की तरह प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) और मुख्य परीक्षा (Mains Examination) शामिल होंगी।

4 साल बाद फिर CMO के बड़े पद

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) की भर्ती के नियमों में 2019 में बदलाव किया गया था। इसके बाद ये पद CGPSC के जरिए ही भरे जाने लगे। 2020 में पहली बार इन पदों को शामिल किया गया, तब सिर्फ 6 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार लंबे अंतराल के बाद फिर बड़े पैमाने पर CMO भर्ती हो रही है।

आवेदन शुल्क 500 रुपए

आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। आयोग ने इस बार भी सुधार प्रक्रिया की सुविधा दी है, जिसमें बिना शुल्क के आवेदन में करेक्शन किया जा सकेगा।

विस्तृत जानकारी और आवेदन से जुड़ी गाइडलाइंस CGPSC की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें: CG Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, बीजापुर में 41 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 1.19 करोड़ के इनामी शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article