Advertisment

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 48 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, उत्तरी छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड

author-image
Preeti Dwivedi
CG Weather Update (1)

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisment

फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई है। बारिश से जुड़े सभी आंकड़े शून्य रहे हैं।

अगले 48 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान ठंड का असर कुछ कम हो सकता है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड

तापमान में बढ़ोतरी के बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री की हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Advertisment

प्रदेश में मौसम रहा शुष्क

बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

तापमान के प्रमुख आंकड़े

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वायुमंडल में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसका अक्ष समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 110 नॉट की रफ्तार से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही है।

Advertisment

आज का पूर्वानुमान

आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आगामी दिनों का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

रायपुर का स्थानीय मौसम

राजधानी रायपुर में 23 जनवरी की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Advertisment

CG weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें