Advertisment

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन सामान्य रहेगा मौसम, फिर बढ़ेगी मामूली ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य है। ये सिलसिला अगले दो दिन तक ऐसा ही रहेगा... यह मौसम विभाग का कहना है।

author-image
BP Shrivastava
CG Weather Update (3)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य है। ये सिलसिला अगले दो दिन तक ऐसा ही रहेगा... यह मौसम विभाग का कहना है। सोमवार, 24 नवंबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान  17.5 डिग्री रहा। दोनों टेम्प्रेचरों में कोई घट-बढ़ नहीं देखी गई।

Advertisment

दो दिन बाद बढ़ेगी मामूली ठंड

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है यानी ठंड थोड़ी बढ़ सकती है।

CG Weather Update

अम्बिकापुर सबसे ठंडा रहा

सोमवार को अम्बिकापुर सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो दंतेवाड़ा में दिन का पारा 31.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में किसी शहर का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमअंतरन्यूनतमअंतरवर्षा
माना एयरपोर्ट30.0+0.115.2-0.30.0
बिलासपुर28.2-1.116.8+0.10.0
पेण्ड्रारोड25.8-1.211.6-1.50.0
अंबिकापुर26.4+1.610.4-1.30.0
जगदलपुर30.9+1.315.7+1.60.0
दुर्ग31.4+1.714.8-2.40.0
राजनांदगांव31.0-00-0.0
Advertisment

CG Weather Update Raipur

ये भी पढ़ें: CG Farmers protest: कवर्धा में धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से परेशानी, किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे डिप्टी CM, पटवारी सस्पेंड

FAQ

Q. सोमवार (24 नवंबर) को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहा ?

A. रायपुर में अधिकतम तापमान 30.0°C और न्यूनतम तापमान 17.5°C दर्ज किया गया।

Q. क्या आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी ?

A. हां, अगले 2 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

Advertisment

Q. क्या प्रदेश में बारिश होने वाली है ?

A. नहीं। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, और वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

Q. आज आर्द्रता कितनी रही ?

A. सुबह 74% और शाम को 56% आर्द्रता दर्ज की गई।

Q. आज राज्य में सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान कहां रहा ?

A. सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 31.7 डिग्री (दंतेवाड़ा) और  न्यूनतम तापमान: 10.4 डिग्री (अंबिकापुर) में रहा

Q. कल यानी 25 नवंबर को रायपुर का मौसम कैसा रहेगा ?

A. मंगलवार को आकाश पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में कोई खास अंतर नहीं रहेगा। अधिकतम तापमान: लगभग 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान: लगभग 17 डिग्री के आसपास रहेगा।

Advertisment

Q. क्या 25 नवंबर के लिए कोई मौसम की चेतावनी जारी हुई है ?

A. नहीं, कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

Q. सोमवार को हवा की गति कितनी रही ?

A.  औसत हवा की गति 2 किमी/घंटा रही।

Q. क्या सोमवार को आसमान में  बादल छाए थे ?

A. हां, आसमान में कहीं-कहीं बादल दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें:  CG Naxal Surrender: सुकमा में 48 लाख के 15 नक्सलियों का सरेंडर, इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल

raipur CG weather update IMD
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें