/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/new-poster-2026-03-07-13-52-04.jpg)
CG Rojgar Mela: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। सीजी के बीजापुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों में 9 और 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान इसमें निजी कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। ऐसे में जो लोग इच्छुक हैं वो अभ्यर्थी निर्धारित तारीख और स्थान पर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
10 मार्च को बलरामपुर में प्लेसमेंट कैंप
जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के उद्देश्य से 10 मार्च 2026 को शासकीय आईटीआई रामानुजगंज में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। जिसमें कैंप में श्री क्वालिटी सर्विस एवं सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट कंपनी में कुल 608 पदों पर भर्ती की निकाली गई है। जिसमें क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50, सुरक्षा गार्ड के 200, सिक्योरिटी गार्ड के 100, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, फील्ड ऑफिसर के 2, अकाउंटेंट के 2, मार्केटिंग मैनेजर के 2, टीआरजी ऑफिसर के 2 और लेबर के 200 पद शामिल हैं।
10 मार्च को बीजापुर में रोजगार अवसर
बीजापुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 10 मार्च 2026 की सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। जिसके माध्यम से कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, फिलहाल यह अवसर सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रखा गया है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार हैं वो सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 9893026590 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
9 मार्च को कोरिया में निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बैकुण्ठपुर द्वारा 9 मार्च को जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के पास निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 10 पद और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 3 पद पर भर्ती होनी है। वहीं इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। साथ ही महिला और पुरुष दोनों ही कैंडिडेट इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह है जरूरी
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना है। साथ ही तय किया गया समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us