/bansal-news/media/media_files/2025/12/21/kedar-kashyap-mother-death-2025-12-21-11-18-51.png)
Kedar Kashyap Mother Death
Kedar Kashyap Mother Death: छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मानकी देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था।
गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में होगा अंतिम संस्कार
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) की माता का अंतिम संस्कार आज रविवार को बस्तर जिले के उनके गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी
मंत्री केदार कश्यप ने अपनी माता के निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि अत्यंत दुख के साथ उन्हें अपनी पूज्य माताजी मानकी देवी कश्यप के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। उनके संदेश के बाद शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक
कैबिनेट के साथी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 21, 2025
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में श्री केदार कश्यप… pic.twitter.com/tww9aBjX80
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (cg cm vishnudeo sai) ने मंत्री केदार कश्यप की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
मानकी देवी कश्यप के निधन पर मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी ने इसे मंत्री केदार कश्यप के लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति बताया है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें रद्द: 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी मेमू गाड़ियां, लोकल यात्रियों को परेशानी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें